गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किसान की 36 बार चाकू से गोदकर हत्या

उज्जैन में मर्डर के बाद शादी में दावत उड़ाई; दो आरोपी गिरफ्तार, बोले- डंडा मारा था
उज्जैन।
उज्जैन के माकड़ोन में किसान की हत्या के आरोप में शुक्रवार को पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। खेत में सोते समय आरोपियों ने किसान को 36 बार चाकू से गोदकर मार डाला था। मर्डर के बाद दोनों आरोपी शादी में चले गए और वहां दावत उड़ाते रहे।
घटना बुधवार रात सुमराखेड़ी गांव की है। गुरुवार सुबह बुजुर्ग किसान का शव खेत में मिला था। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि किसान ने खेत से सब्जी चुराने पर एक युवक को घटना से एक दिन पहले डंडा मार दिया था, दूसरे युवक से भी उनका पुराना विवाद चल रहा है।
ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर एक्टिव मोबाइल की जानकारी निकाली। मौके पर सुमराखेड़ी गांव के ही सुरेश और दिनेश मोंगिया के मोबाइल एक्टिव मिले। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि वे तो शादी में थे।
सख्ती करने पर दोनों टूट गए। बताया कि किसान रामलाल सिंह (60) से 3 साल से रंजिश है। आरोपी सुरेश का रामलाल से शराब पीने की बात पर विवाद होता रहता था। घटना के एक दिन पहले भी सुरेश से रामलाल ने गाली-गलौज की थी। दिनेश को खेत से सब्जी तोड़ने पर डंडा मारा था।
आरोपियों ने बताया कि वे बदला लेना चाहते थे। घटना वाले दिन पास के ही गांव में शादी में गए थे। रात में शराब पी। गांव आकर किसान की हत्या की। किसी को शक न हो, इसलिए वापस शादी में चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *