दिल्ली का नजफगढ़ सबसे गर्म, तापमान 47.4 पहुंचा; राजस्थान के 19 शहरों में पारा 45 पार
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों यानी 22 मई तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात में 20 तक हीटवेव की चेतावनी दी है। आईएमडी ने इन राज्यों में पारा 45 के पार जाने की संभावना भी जताई है।
दिल्ली के नजफगढ़ में आज पारा 47.4 दर्ज किया गया जो देश में सबसे ज्यादा रहा और हरियाणा के सिरसा में आज पारा 47.1एष्ट रहा। इससे पहले अधिकतम तापमान पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में पारा 30 अप्रैल को 47.2 दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के ही मुंगेशपुर में पारा 46.5 , आया नगर में 46.2 , पूसा-जाफरपुर में 45.9 पीतमपुरा में 45.8 और पालम में 45.1 दर्ज किया गया। राजस्थान के 19, हरियाणा के 18, दिल्ली की 8 और पंजाब की 2 जगहों पर आज पारा 45 के पार दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 18-21 मई तक राजस्थान में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ख्याल रखने का कहा है।
तमिलनाडु में वाटर फॉल में जलस्तर बड़ा, लोग जान बचाकर भागे
तमिलनाडु, केरल, तमिलनाडु में तेज बारिश हो रही है। तमिलनाडु के तेनकासी में ओल्ड कोर्टालम वाटर फॉल और कुट्रालम वाटर फॉल में अचानक से पानी का स्तर बढ़ गया। कुट्रालम घूमने गए लोग बाढ़ के पानी से जान बचाकर भागते नजर आए। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने अस्थाई तौर पर लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि अप्रैल से लेकर बीते कुछ दिनों तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस नॉर्थ-वेस्ट इंडिया को प्रभावित कर रहा था। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इसके कारण तापमान बहुत अधिक नहीं हुआ। लेकिन मई में कई राज्यों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। राजस्थान के चूरू में आज पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।
उन्होंने आगे कहा कि 4 दिन बाद यानी 21 मई के बाद मध्य प्रदेश और बिहार में मौसम बदल सकता है। आंधी और बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में कभी आ सकती है।
कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश
तमिलनाडु के ऊटी में आज तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने 18 से 20 मई ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते नीलगिरि डीएम ने 20 मई तक पर्यटकों को नीलगिरी आने से मना किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान 6 से 20 सेमी बारिश होने की संभावना जताई है।
डीएम ने 3500 लोगों की रेस्क्यू टीम, डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है। 450 टेम्पररी शेल्टर तैयार किए गए हैं। डीएम की जिले के लोगों से अपील है कि जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर नहीं निकलें।
11 राज्यों में 22 मई तक हीटवेव
