गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल-अखिलेश की सभा में हंगामा

प्रयागराज : फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार को पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव हंगामे के चलते मंच छोड़ कर चले गये।
दरअसल, फूलपुर में रविवार को कांग्रेस और सपा की संयुक्त रैली थी जिसे दोनो ही दलों के शीर्ष नेताओं को संबोधित करना था मगर कार्यकर्ताओं का उत्साह इस कदर परवान चढ़ा कि भीड़ बेकाबू हो गयी। अखिलेश ने अपने समर्थकों को शांत रहने की अपील की जिसे नजरअंदाज कर दिया गया और नाराज राहुल गांधी और अखिलेश यादव मंच छोड़कर चले गए।
सपा और कांग्रेस गठबंधन में फूलपुर की सीट सपा के खाते में है जबकि प्रयागराज की सीट कांग्रेस के पास है।रविवार को सपा प्रत्याशी अमरनाथ यादव के लिए प्रचार करने के लिए फूलपुर संसदीय क्षेत्र के पडिला में संयुक्त सभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे। मंच पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के पहुंचने के साथ भीड़ बेकाबू हो गयी। दोनो नेताओं ने समर्थकों से शांत रहने की अपील की, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी।
दोनों नेताओं की समर्थकों ने नहीं सुनी तो यह देखकर अखिलेश नाराज हो गए। अखिलेश उठे और मंच से जाने लगे। मंच पर मौजूद नेताओं ने अखिलेश को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह इतना नाराज हो गए कि मंच के पीछे बने हैलिपेड की तरफ चल पड़े। अखिलेश के साथ राहुल भी मंच से उतर आए। दोनों नेता रैली को संबोधित किए बिना ही मंच छोड़कर हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए।
करीब 15 मिनट तक भीड़ बेकाबू रही। उन्होंने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। मंच की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ धक्का-मुक्की भी गयी। भीड़ मंच पर चढ़ गयी और मंच भी टूट गया। वहां पर रखी चीजें अस्त-व्यस्त हो गयी। भीड़ में कई समर्थक चोटिल हो गए। कई पत्रकारों के केमरे, मोबाइल और अन्य सामान भी भीड में टूट गए।
समाजवादी पार्टी के महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा की भारी भीड़ देखकर भाजपा में खलबली मच गयी। भाजपा के साजिश के कारण प्रशासन ने सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं किया था। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की की। कई समर्थक चोटिल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *