सिरसा : योगी आदित्यनाथ सोमवार को हरियाणा के सिरसा आऐंगे। योगी के सिरसा आगमन को लेकर रविवार को सिरसा में ‘बुल्डोजर रैली’ का आयोजन किया गया।
योगी आदित्यनाथ यहां अनाज मंडी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने बताया कि सभा मेंं संभावित भीड़ व वाहन पार्किग की समुचित व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा चुका है।योगी के सिरसा आगमन को लेकर रविवार को सिरसा में बुल्डोजर रैली का आयोजन किया गया। बेगू रोड स्थित मेला ग्राऊंड के समीप से बुल्डोजर रैली शुरू की गई। जिसे विधायक गोपाल कांडा ने श्रीराम ध्वजा दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरी दुनिया ‘बुल्डोजर बाबा’ के नाम से भी जानती है। उन्हीं के सम्मान में यह बुल्डोजर रैली का आयोजन किया है।
उन्होंने कहा कि धर्मनगरी सिरसा के लोग सौभाग्यशली है कि उन्हें योगी आदित्यनाथ के दर्शन होंगे। योगी जी नाथसंप्रदराय से है और जिनके नाम पर सिरसा बसा है बाबा सरंसाईनाथ भी नाथ संप्रदाय से है।
वहीं,दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस,इनेलो व जजपा ने इस ‘बुल्डोजर रैली’ को चुनाव आचार संहिता का उल्घंन बताया है। कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि बुल्डोजर विनाश का द्योतक है। बुल्डोजर अक्सर गरीब व मध्यम वर्ग के आवासों व अन्य संपति पर चलता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक झंडे लगाकर बुल्डोजर रैली निकालते हुए चुनावी आचार संहिता की भी धज्जियां उड़ाई गई।
वहीं जजपा के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा व कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने भी प्रेस के नाम जारी ब्यान में ‘बुल्डोजर रैली’ पर एतराज जताते हुए इसे चुनाव आचार संहिता उलंघन बताया है।
योगी के आने से पूर्व सिरसा में निकाली ‘बुलडोजर यात्रा’
