गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी पुरी में करेंगे रोड शो

भुवनेश्वर : नरेंद्र मोदी ओडिशा में अपने चुनाव प्रचार के तीसरे चरण में दो दिवसीय दौरे पर रविवार शाम यहां पहुंचेंगे। श्री मोदी तीर्थ नगरी पुरी में सोमवार को एक रोड शो करेंगे और लोकसभा एवं विधानसभा दोनों चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में दो सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करेंगे।
मोदी रविवार शाम 6:00 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वह सीधे पार्टी कार्यालय जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री राज्य के चुनाव में पार्टी की संभावित रणनीति पर पार्टी नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री रात 8:15 बजे तक पार्टी कार्यालय में रूकेंगे और फिर राजभवन जाएंगे, जहां वह रात में विश्राम करेंगे।
मोदी सोमवार सुबह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पूरी के लिए रवाना होंगे, जहां वह श्री जगन्नाथ मंदिर के सभी देवताओं और मंदिर परिसर में अन्य देवी-देवताओं के दर्शन करेंगे। पूजा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ग्रांड रोड पर लगभग दो किलोमीटर लंबा श्री जगन्नाथ मंदिर के सिंह द्वार से हॉस्पिटल स्क्वायर तक एक रोड शो करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री कटक जाएंगे जहां वह कटक के प्रसिद्ध बालीयात्रा मैदान में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में विजय संकल्प समावेश को संबोधित करेंगे।
ओडिशा में श्री मोदी कटक की बैठक के बाद अपने तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का समापन करने से पहले अंगुल में एक अन्य चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि ओडिशा में पुरी और कटक सहित छह लोकसभा सीटों तथा 42 विधानसभा सीटों के लिए 25 मई को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *