गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान, हरियाणा में पारा 47 डिग्री के पार

दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट; केरल और कर्नाटक में भारी बारिश के आसार
नई दिल्ली।
राजस्थान और हरियाणा में पारा 47 डिग्री पार कर गया है। हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 और राजस्थान के पिलानी में 47.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सीनियर वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि राजस्थान में अगले 5 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पंजाब और हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट और मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दूसरी तरफ, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के दक्षिणी क्षेत्रों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में अगले 2-3 दिनों में 12 सेमी तक बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *