बम स्क्वॉड की टीम को एक्टिव किया गया; 22 दिन में ऐसी छठी घटना
नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों, एयरपोर्ट के बाद अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, डीयू के लेडी श्रीराम कॉलेज को बम से उड़ाने को लेकर कॉल आई है। इसके बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं।
दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड की टीम को भी एक्टिव किया गया। हालांकि, जांच के बाद कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिला है। इस महीने एक मई से यानी 23 दिन में बम धमकी की ये सातवीं घटना है। इससे एक दिन पहले बुधवार को गृह मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
इसी महीने की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 से ज्यादा स्कूलों को ऐसी ही धमकी वाला ईमेल मिला था। 8 दिन पहले भी दिल्ली के 7 बड़े अस्पतालों और देश के सबसे सुरक्षित जेल तहाड़ को भी बम से उड़ाने वाले मेल भेजे गए थे। इसके पहले 10 से ज्यादा एसरपोर्ट को भी ऐसी धमकी मिल चुकी है।
1 मई को दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों में बम रखे होने का ई-मेल भेजा गया था। बाद में पुलिस ने इस सूचना को फर्जी बताया था। इससे पहले रविवार (12 मई) को दिल्ली एयरपोर्ट, 20 अस्पताल और उत्तर रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन अफसर के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। वहीं, 30 अप्रैल को दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज में ब्लास्ट की धमकी
