गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया

सभी के शव और हथियार बरामद; ऑपरेशन पर निकले थे 1000 से ज्यादा जवान
जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को 7 नक्सलियों को मार गिराया। 2 माओवादियों की बॉडी नारायणपुर पुलिस और 5 नक्सलियों के शव अबूझमाड़ पुलिस ने बरामद की है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के रेकावाया इलाके में बड़े कैडर के नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। जिसमें दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिले से ष्ठक्रत्र और स्ञ्जस्न के लगभग 1 हजार से ज्यादा जवान ऑपरेशन पर निकले थे।
18 मई को सुकमा में मारा गया था हार्डकोर नक्सली
सुकमा जिले में शनिवार (18 मई) सुबह ष्ठक्रत्र जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक हार्डकोर इनामी नक्सली मारा गया था। मौके से जवानों ने नक्सली के शव के साथ हथियार समेत भारी मात्रा में विस्फोटक और नक्सल सामग्री बरामद किया। मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना इलाके के बंजारापारा के जंगल-नाला के बीच हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *