गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिभव कुमार को चार दिन की न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी की निचली अदालत ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में गिरफ्तार बिभव कुमार की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने आज उसे अदालत में पेश किया। अदालत में सुनवााई के दौरान दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार की चार दिन की न्यायिक हिरासत मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और बिभव को 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बिभव कुमार को सुश्री मालीवाल से मारपीट मामले में 18 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपी ने जांच के दौरान जब्त किए गए डीवीआर की सुरक्षा और उसे रिकॉर्ड पर रखने के लिए एक आवेदन दायर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *