धर्मशाला : अमित शाह ने कहा है कि जब राहुल बाबा (कांग्रेस नेता राहुल गांधी) नेता बने इस देश की राजनीति में बहुत आमूलचूल परिवर्तन हो रहें है। पहले सच्चे मुद्दों को तोड़-मरोड़ कर लोगों के सामने रखा इतना तो पुल लीगल पार्टियां करती थी। मगर कभी भी झूठी बात को मुद्दा नहीं बनाया। श्री राहुल गाँधी ने एक नई परंपरा शुरू की है, फिर झूठी बात को ही मुद्दा बनाया गया और इसका एक सबसे अच्छा उदाहरण अग्निवीर योजना है।
शाह ने कहा कि अग्निवीर योजना के प्रति देश भर में भ्रांति फैलाई जा रही है कि चार साल के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों का कोई भविष्य ही नहीं है, इनका जीवन बर्बाद हो जाएगा। दरअसल इस योजना के अंतर्गत अगर 100 जवान अग्निवीर बनते बनते हैं तो उसमें से 25 प्रतिशत का तो सीधा सेना में परमानेंट पोस्टिंग हो जाता है और 75 प्रतिशत बचे हुए जवानों के लिए भारतीय जनता पार्टी शासित सभी राज्य सरकारों ने अपनी पुलिस फोर्स में 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत रिजर्वेशन का प्रावधान किया है। इसके अलावा केंद्र सरकार के पैरामिलिटरी फोर्स में भी 10 प्रतिशत रिजर्वेशन किया गया है। इनको रिज़र्व सीटों के उपरान्त सेलेक्शन में भी बहुत सी रियायतें दी हैं जैसे उम्र की रियायत, इग्ज़ैमिनेशन में कुछ ऐडवांटेजस और फिजिकल टेस्ट भी नहीं देने पडेंगे। इन सभी रियायतों के बाद शायद ही कोई अग्निवीर ऐसा बचेगा जो स्टेट की पुलिस फोर्स या सेंटर पैरा मिलिट्री फोर्स में ना आया हो।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी बहुत से प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसीस और कंपनियों ने भी अग्निवीर के लिए प्राथमिकता तय की है। अब एक युवा चार साल सरकारी खर्चे से ट्रेनिंग करेगा और सक्षम हो जायेगा। चार साल उसको अच्छी तनख्वाह के साथ-साथ चार साल के बाद पेंशननुमा पूरे जीवन की नौकरी भी मिलेगी।
श्री शाह ने कहा कि इसमें जवानों को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। श्री राहुल गाँधी अपने पार्टी के फायदे के लिए सरासर झूठ लोगों के बीच में फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहें हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वाहन किया कि इस तरह के झूठे बहकावों में न आए और मैं चेताना चाहता हूं इस ठगबंधन की हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश जो वीरभूमि भी है में इस तरह की झूठी बातें फैलाकर जनता को गुमराह न करें। आप लोग ये मेरी बात को युवाओं के लिए, पूर्व सेना के हमारे जवानों के परिवारों के बीच में ये बात को जरूर पहुंचाइए।
उन्होंने कहा कि अग्निवीर सेवा के बाद भी नौकरी सभी को मिलनी है या तो सेना की, पुलिस की या पैरा मिलिट्री फोर्स। सेवा के साथ मिलने वाली पेंशन ग्रैच्युटी और सभी सरकारी फायदे जो मिलते हैं वे भी सभी जारी रहेंगे। राहुल बाबा को जो झूठ बोलने की आदत है, बार-बार झूठ को बोलते जाना अग्निवीर इसका बेस्ट उदाहरण है।
राहुल बाबा अग्निवीर के बारे में भ्रम फैलाना करे बंद
