गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेवती रमण सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रयागराज : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के दौरान प्रयागराज के करेली में शनिवार की दोपहर एक मतदान स्थल पर एसीपी पुष्कर वर्मा के साथ नोंकझोंक के बाद पूर्व सांसद और सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर करेली थाने में बिठा लिया|
इलाहाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के पिता रेवती रमण सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद सपा और कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता करेली थाने के बाहर एकत्रित हो गए| पुलिस के अधिकारी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी कर्मियों को भी थाने के आसपास तैनात किया गया है| पुलिस ने उन्हें छोड दिया लेकिन वह वहां से जाने को तैयार नहीं है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रजातंत्र को खत्म कर रही है। भाजपा सरकार की विदाई होने वाली है उसी से घबराकर मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के बल पर भाजपा वोट लेना चाहती है। चार जून को उनकी विदाई होगी। अब की बार 400 पार को लेकर कहा कि इनकी खटिया खड़ी हो जाएगी, 400 पार की बात तो बहुत दूर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *