भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इन दिनों राज्य में सुर्खियों में बने हुए कथित नर्सिंग घोटाले पर सवाल उठाते हुए आज कहा कि इस मामले में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को इस्तीफा देना चाहिए।
श्री सिंघार ने एक्स पर कहा कि इस घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग को इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री श्री सारंग को इस मामले में बचाया जा रहा है।
दो दिन पहले राजधानी भोपाल स्थित लोकायुक्त कार्यालय में लगी आग को लेकर श्री सिंघार ने कहा कि लोकायुक्त के दफ्तर में आग लगने का मतलब सिंहस्थ के दौरान हुए जमीन घोटाले को दबाने का मामला लगता है। क्या आग में भाजपा द्वारा किए गए घोटालों के साक्ष्य जलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक जांच समिति गठित कर निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
सिंघार ने उठाए नर्सिंग घोटाले पर सवाल
