गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुरी में जगन्नाथ चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट

15 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर; सीएम पटनायक बोले- इलाज का खर्च सरकार उठाएगी
पुरी।
ओडिशा के पुरी में बुधवार (29 मई) रात भगवान जगन्नाथ के चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में विस्फोट होने से 15 लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सैकड़ों लोग अनुष्ठान देखने के लिए नरेंद्र पुष्करिणी सरोवर के तट पर इक_ा हुए थे। इसी दौरान कुछ श्रद्धालु आतिशबाजी कर रहे थे, तभी एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर गिरी और उसमें धमाका हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से चार की हालत गंभीर है।
सीएम पटनायक बोले- इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से होगा
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इलाज का खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किया जाएगा। सीएम पटनायक ने ट्वीट किया कि पुरी नरेंद्र पूल के पास दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित इलाज करवाने और व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
चार धामों में से एक धाम है जगन्नाथ मंदिर
जगन्नाथ मंदिर हिंदुओं के चार धामों में से एक माना जाता है। ओडिशा के पुरी में स्थित यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु पूरी दुनिया से भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर 800 साल से भी ज्यादा पुराने है। मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बहन देवी सुभद्रा और बड़े भाई महाप्रभु बलभद्र की पूजा की जाती है। मंदिर में तीनों देवी-देवताओं की मूर्तियां एक साथ विराजमान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *