गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत-पाकिस्तान मैच में आतंकी हमले की धमकी

टी-20 वर्ल्डकप का यह मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में होगा, सुरक्षा बढ़ाई गई
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान आतंकी हमले की धमकी दी गई है। यह मैच 9 जून को न्यूयॉर्क में आइसनहोवर पार्क में बने नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। खतरे को देखते हुए शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आतंकी संगठन आईएसआईएस खोरासन ने वीडियो जारी करके अपने हमलावरों से लोन वुल्फ अटैक करने को कहा है। लोन वुल्फ अटैक को सिर्फ एक हमलावर अंजाम देता है।
न्यूयॉर्क की गवर्नर ने कहा- कोई गंभीर खतरा नहीं
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचल ने कहा- वर्ल्ड कप को लेकर कोई गंभीर खतरा नहीं है। हालांकि, उन्होंने पुलिस डिपार्टमेंट से सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने को कहा है। प्रशासन लगातार हर तरह की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *