गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद भारत लौटा

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही एसआईटी ने अरेस्ट किया, कोर्ट में आज पेशी
बेंगलुरु।
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना 35 दिन बाद गुरुवार रात जर्मनी से भारत पहुंचे। बेंगलुरु के कैम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद रात करीब 1 बजे एसआईटी ने उन्हें कस्टडी में ले लिया। प्रज्वल को टीम सीआईडी ऑफिस ले गई, जहां उन्हें रातभर रखा गया।
शुक्रवार को पूछताछ से पहले एसआईटी प्रज्वल को बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए ले गई। वहीं, उनके वकील अरुण भी सीआईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। मेडिकल के बाद प्रज्वल को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। यहां पुलिस उनकी कस्टडी की मांग करेगी।
प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से जेडीएस के उम्मीदवार हैं। उनके खिलाफ 3 महिलाओं से यौन उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं। वे 26 अप्रैल को वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *