गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली सरकार की गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से जल संकट

नई दिल्ली : वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली में उत्पन्न जल संकट दिल्ली सरकार की गैर जिम्मेदाराना रवैये का परिणाम है।
श्री सक्सेना ने एक वीडियो के साथ पत्र जारी कर आज कहा पिछले कुछ समय से दिल्ली में जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाई दे रहा है। दिल्ली में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, जवान जान जोखिम में डालकर एक बाल्टी पानी लेने के लिए टैंकरों के पीछे भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 24 घंटे पानी सप्लाई करने का वादा एक छलावा साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश लगातार अपने निर्धारित कोटे का पानी दिल्ली को सप्लाई कर रहे हैं। इसके बावजूद दिल्ली में जल संकट की सबसे बड़ी वजह है कि जो पानी आ रहा है, उसके 54 प्रतिशत का कोई हिसाब नहीं है। चालीस प्रतिशत पानी पुरानी और जर्जर पाइपलाइन के कारण बर्बाद हो रहा है। पिछले 10 साल में दिल्ली सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपये खर्च हुए, लेकिन इसके बावजूद समाधान नहीं निकला।
उपराज्यपाल ने कहा कि एक तरफ दिल्ली के अमीर इलाके में प्रतिदिन औसतन प्रति व्यक्ति 550 लीटर पानी सप्लाई हो रहा है, जबकि गांव-कच्ची बस्तियों में प्रतिदिन औसतन प्रति व्यक्ति 15 लीटर पानी सप्लाई हो रहा है। आज भी वाजीराबाद को छोड़कर बाकी के प्लांट अपनी क्षमता से ज्यादा पानी का उत्पादन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *