गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, रंगारेड्डी, विकाराबाद, संगारेड्डी, महबूबनगर, नागरकुरनूल, वानापर्थी, नारायणपेट और जोगुलम्बा गडवाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को भारी बारिश होने का अनुमान है।
राज्य के निजामाबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, सिद्दीपेट, यादाद्री भुवनगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी और महबूबनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर चार जून को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।
अगले पांच दिनों के दौरान तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बिजली 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ-साथ भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। अगले सात दिनों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों या कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश हुई। खम्मम में शुक्रवार को सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *