गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

542 लोकसभा सीटों की काउंटिंग

यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन को बढ़त, भाजपा को बड़ा नुकसान; 10 साल बाद कांग्रेस 100 सीटों के पार
नई दिल्ली। लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में एनडीए 294 और इंडिया 224 सीटों पर आगे है। रुझानों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में एनडीए को नुकसान दिख रहा है।
यूपी में कांग्रेस-सपा को अच्छी बढ़त है। वहीं, पश्चिम बंगाल में टीएमसी को फायदा मिलता दिख रहा है। एमपी में भाजपा पिछला प्रदर्शन करती दिख रही है। कुल 29 सीटों में से सभी पर भाजपा आगे है। राजस्थान में भाजपा को भारी नुकसान दिख रहा है।
काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलट और उसके बाद ईवीएम के नतीजे आ रहे हैं। अगले 2 से 3 घंटे में नई सरकार की तस्वीर साफ हो सकती है।
चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कुल 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इन 2 मौकों के अलावा चुनाव की प्रोसेस अमूमन 30 से 40 दिन में पूरी हो जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *