चाइल्ड हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद लिया एक्शन
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में 25 मई को एक चाइल्ड हॉस्पिटल में आग लग गई थी। 6 नवजातों की मौत हुई थी। इसके बाद से एंटी करप्शन ब्रांच दिल्ली के अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच कर रही है। यह कार्रवाई एलजी के निर्देश की जा रही है। पिछले हफ्ते एबीसी ने दिल्ली के 62 अस्पतालों और नर्सिंग होम पर छापे मारी की थी।
एबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 1190 से ज्यादा अस्पताल और नर्सिंग होम हैं। 4 अस्पताल अवैध रूप से चलते पाए गए। इनमें से 2 अस्पताल पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर और कोंडली में हैं। बाकी 2 अस्पताल राजौरी गार्डन और साउथ दिल्ली के देवली इलाके में हैं। 40 अस्पतालों में खामियां पाई गईं।
कार्रवाई दो चरणों में की गई। पहले चरण में एबीसी ने अस्पतालों की सूची तैयार की और दूसरे चरण मे एबीसी ने अस्पतालों और नर्सिंग होम में छापेमारी की।
दिल्ली के अस्पतालों और नर्सिंग होम पर एंटी करप्शन ब्रांच की छापेमारी
