गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी के आवास पर शाह-नड्डा की बैठक

मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा; 18 सांसद ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
नई दिल्ली।
नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 की शाम 7.15 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के साथ हृष्ठ्र के 14 सहयोगी दलों के 18 सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इनमें 7 कैबिनेट और बाकी 11 स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
माना जा रहा है 3 दर्जन से अधिक सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। टीडीपी और जेडीयू से 2-2 और शिवसेना से एक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके अलावा एनसीपी, एलजेपी और जेडीएस के कोटे से कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं।
उधर अमित शाह और जेपी नड्डा मोदी आवास पहुंचे। यहां मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हो सकती है। टीडीपी के एक सांसद ने बताया कि किस दल से कितने मंत्री बनाए जाएंगे, इसका फॉर्मूला पहले ही तय किया जा चुका है। इसको लेकर सार्वजनिक रूप से किसी तरह की चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। सभी इस बात पर सहमत हैं कि पीएम जिसे जो जिम्मेदारी देंगे, वे उसे निभाएंगे। जेडीयू सांसद लवली आनंद ने रेलवे मंत्रालय के सवाल पर कहा, बिल्कुल (जदयू को) मिलना चाहिए। पहले भी ऐसा ही था। जदयू सांसदों ने बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की भी बात फिर दोहराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *