गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फूड फैक्ट्री में आग लगी, 3 की मौत; 6 घायल

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फूड फैक्ट्री श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। छह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सुबह करीब 3:35 बजे पीसीआर कॉल आई थी। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घटना के वक्त नौ लोग फैक्ट्री के अंदर फंसे थे। उन्हें निकालकर तुरंत नरेला के एसएचआरसी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मूंग दाल भूनने के दौरान गैस की एक पाइपलाइन में गैस लीक हो गई। इससे आग फैल गई और कंप्रेसर गर्म होकर फट गया। मृतकों की पहचान 24 साल श्याम, 30 साल राम सिंह और 42 साल बीरपा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *