गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिकअप वाहन पलटने से तीन की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि सगमा गांव से सतना आ रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में संगीता कोल (24), सीमा कोल (34) और रानी कोल (50) की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि सगमा स्टेशन पर तेंदूपत्ता अनलोड कर लौट रहा पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *