गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली की जनता को सजा दे रही हरियाणा की भाजपा सरकार

नई दिल्ली : संजय सिंह ने कहा कि यहाँ के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सातों सांसद जिताए हैं इसके बाद भी हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली के लोगों को सजा दे रही है। श्री सिंह ने शुक्रवार को यहाँ कहा कि दिल्ली के लोगों को घर-घर पानी देने के लिए केजरीवाल सरकार लगातर प्रयास कर रही है लेकिन हरियाणा सरकार हमसे दुश्मनी निकालने पर तुली है। दिल्ली के सातों सांसदों से अपील करता हूं कि वह दिल्ली को पर्याप्त पानी देने के लिए हरियाणा और केंद्र की भाजपा सरकार से अपील करें। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन पानी के मामले पर ऐसे भेदभाव नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत का बयान, ऑर्गेनाइजर पत्रिका का लेख और अब श्री इंद्रेश कुमार का बयान, इन तीनों बातों से साबित होता है कि अब आरएसएस और भाजपा के बीच मां- बेटे का झगड़ा शुरु हो गया है। अब बेटे ने अपनी मां का त्याग करने और मां ने अपने बेटे को सबक सिखाने का अभियान शुरु कर दिया है। इसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान से हुई थी।
आप नेता ने कहा कि सर्वश्री मोहन भागवत और इंद्रेश कुमार को तब अहंकार क्यों नहीं दिखा जब भाजपा ने जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गाना बनाया था। इन्होंने अहंकार की सारी सीमाएं तोड़ दीं। सर्वश्री मोहन भागवत और इंद्रेश कुमार ने इस गाने पर आपत्ति क्यों नहीं दिखाई। भाजपा और आरएसएस के लोगों को वो पोस्टर क्यों नहीं दिखा जिसमें बड़े से श्री मोदी छोटे से भगवान का हाथ पकड़कर उन्हें ले जा रहे हैं।
नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर श्री सिंह ने कहा कि आज तक किसी परीक्षा में ऐसा देखने को नहीं मिला जहां एक साथ 67 बच्चे पूरे 720 अंक लेकर आए हों। इससे साफ हैं कि एक जगह पर सारे उत्तर तैयार किए गए और उसी के हिसाब से परीक्षाएं हुईं। सबको बराबर अंक मिल गए और सब टॉप कर गए। यह नीट एग्जाम घोटाला है। इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। इसकी जांच करके जिम्मेदार लोगों के प्रति कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *