गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेरठ में प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने किया सुसाइड

किचन में मिले शव, लड़के की 28 दिन बाद होनी थी शादी, ऑनर किलिंग का शक
मेरठ।
मेरठ में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दोनों के शव किचन में मिले। हालांकि, युवक के परिजनों ने इसे ऑनर किलिंग बताया है। वारदात रविवार, (16 जून) देर रात की है। सूचना पर एसपी देहात कमलेश बहादुर मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के पचगांव अमरसिंहपुर का है। गांव में तनाव है। एहतियातन फोर्स तैनात की गई है। पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक की जुलाई में शादी होनी थी।
15 जुलाई को होनी थी मनीष की शादी
पचगांव अमरसिंहपुर गांव के रहने वाले श्रीचंद का बेटा मनीष मेडिकल स्टोर चलाता था। मनीष के घर से 100 कदम की दूरी पर विधि नाम की लड़की रहती थी। विधि के पिता जय भगवान प्रिंटिंग प्रेस चलाते हैं। मनीष और विधि के बीच तीन साल से अफेयर चल रहा था। लेकिन, मनीष की शादी उसके परिजनों ने गोलाबढ़ में तय कर दी थी। 15 जुलाई को बारात जानी थी।
जानकारी के अनुसार, मनीष प्रेमिका विधि से मिलने रविवार रात डेढ़ बजे उसके घर पहुंचा। वहां किचन के अंदर किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, तभी मनीष ने विधि को गोली मारी। फिर खुद आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *