गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सत्य परेशान हो सकता, पराजित नहीं : आप

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। आप ने श्री केजरीवाल को जमानत मिलने पर एक्स पर कहा “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। भाजपा की ईडी की तमाम आपत्तियों को ख़ारिज करते हुए न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है।” पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा “अदालत पर भरोसा है। केज़रीवाल को जमानत। सत्य की जीत।” उल्लेखनीय है कि कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली एक अदालत ने आज श्री केजरीवाल को जमानत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *