शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिमला जिला के जुब्बल के केंची इलाके में शुक्रवार सुबह को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस सड़क किनारे उलट गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान करम दास (चालक), राकेश कुमार (परिचालक ) बिरमा देवी और नेपाल निवासी धन शाह के रूप की गई है। तीनों घायलों को रोहड़ू के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा उस समय हुआ जब एचआरटीसी की बस रोहड़ू में कुड्डू-डिल्तारी जा रही थी । रास्ते में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उलट गई। बस में चालक-परिचालक सहित सात लोग सवार थे। एचआरटी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि हादसा सुबह पौने सात बजे के करीब हुआ। घटना की सूचना पाकर जुब्बल के जिला दंडाधिकारी राजीव सांख्यान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे ।
एचआरटीसी की बस उलटी,चार मरे, तीन घायल
