गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दमोह में होमगार्ड जवान और दो बेटों की हत्या

पिता का घर बुलाकर कत्ल किया; बेटों को बीच सड़क पर गोलियां मारी
दमोह।
दमोह में होमगार्ड जवान और उसके दो बेटों की हत्या कर दी गई। हत्या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। मामला जिले के देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव का है।
एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि होमगार्ड जवान रमेश विश्वकर्मा का उसके ही परिवार के लोगों से विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था। आरोपियों ने सोमवार को रमेश विश्वकर्मा को समझौता करने के लिए परिवार के ही एक अन्य व्यक्ति के घर पर बुलाया, जहां धारदार हथियार से हमला कर दिया।
घटना के वक्त रमेश के दो बेटे उमेश और विक्की दमोह जा रहे थे। आरोपियों ने उनको रास्ते में गोली मार दी। दोनों की सड़क पर ही मौत हो गई। एसपी का कहना है कि आरोपियों के परिजन ने जो नाम बताए उनके आधार पर उनकी खोजबीन करने के लिए टीम में गठित कर दी गई है। एसपी ने आरोपियों के नाम बताने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *