गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पारिवारिक विवाद के चलते तीन लोगों की हत्या

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले में आज सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक होमगार्ड सैनिक सहित तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता, पुत्र और भतीजा शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत ग्राम बासा तारखेड़ा निवासी विश्वकर्मा परिवार में पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस मामले में कुछ दिन पूर्व भी दो परिवारों में विवाद हुआ था। इसी बात के चलते आज सुबह दोनों परिवारों में हुए विवाद पर दो लोगों की गोली मारकर एवं एक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
घटना में होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा, उनके पुत्र विक्की विश्वकर्मा और भतीजे उमेश विश्वकर्मा की हत्या कर दी गई। विक्की और उमेश गांव के बाहर कोचिंग जा रहे थे तभी उनकी गोली मारकर हत्या की गई वहीं दूसरी ओर होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा की घर में ही धारदार हथियारों एवं कुल्हाड़ी से हत्या की गई। हत्या में शामिल अपराधी घटना के बाद फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *