कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत
नांगल चौधरी। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के सौजन्य में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसका शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनिता यादव ने किया। कार्यशाला में नांगल चौधरी पीएम श्री स्कूल के प्रिसिंपल रघुबीर सिंह और पीएम श्री स्कूल नांगल दर्गु, पीएम श्री स्कूल नायन के कुल 79 अध्यापकों ने प्रशिक्षण लिया।
इस अवसर पर अध्यापकों को संबोधित करते हुए बीईओ सुनिता यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण अध्यापकों में आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं। साथ ही यह प्रशिक्षण शिक्षकों की महत्वपूर्ण सोच को प्रोत्साहित कर सकारात्मक रूप प्रदान करता है।
इस कार्यशाला में नांगल दर्गु से पीएम श्री स्कूल की प्रिसिंपल कैलाश यादव ने अपने विचार वयक्त करते हुए अध्यापकों से आह्वान किया कि वे बौद्धिक परिक्षण एवं कौशल में निपुण होने के साथ शिक्षक को पाठ्यक्रम के अलावा अनुशासन के प्रति प्रतिबद्ध होना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षकों को निरंतर सीखते रहना चाहिए। ताकि विद्यार्थीयों अधिक से अधिक शिक्षण संबंधित जानकारी विस्तार से मिल सके।
