गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लद्दाख में नदी में फंसा सेना का टैंक,5 जवान बहे

इनमें एक जेसीओ भी; एलएसी के पास रात एक बजे नदी में पानी बढ़ने से हादसा हुआ
लेह।
लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में नदी पार करने के टैंक अभ्यास के दौरान एक टी-72 टैंक हादसे का शिकार हो गया। जब टैंक नदी पार कर रहा था, तब पानी का लेवल अचानक बढ़ गया। इस हादसे में एक जेसीओ समेत पांच जवानों की मौत हो गई।
घटना सुबह करीब 1 बजे हुई।। सभी पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुआ। पीआरओ पीएस सिंधु ने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं।
हादसे का शिकार हुए जवानों के नाम आरआईएस एमआर के रेड्डी, डीएफआर भूपेंद्र नेगी, एलडी अकदुम तैयबम, हवलदार ए खान (6255 एफडी वर्कशॉप), सीएफएन नागराज पी (एलआरडब्ल्यू) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *