गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मांझी ने की खादी ग्रामोद्योग की समीक्षा

नई दिल्ली : केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) की संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के कामकाज की समीक्षा की।
मंत्रालय ने आज यहां बताया कि इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ‌और खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने केवीआई क्षेत्र को बढ़ावा देने और खादी कारीगरों को समर्थन देने के लिए योजनाओं के कार्यान्वयन पर केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से प्रयासों को गहन और व्यापक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *