गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिलासपुर में बस दुर्घटना में एक की मौत, 50 घायल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को यात्रियों से भरी बस पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई और 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। घटना तोरवा के लालखदान ओवर ब्रिज के पास की है।
मिली जानकारी के मुताबिक बस बिलासपुर से मस्तूरी जा रही थी। सामने बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई हादसे में कई यात्रियों के सिर, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा 12 से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप घायल हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *