गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बिलासपुर में 50 से अधिक लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी के अटल आवास में 50 से अधिक लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। इलाके में साफ-सफाई का अभाव और गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर मरीजों का इलाज कर रही है। बारिश आते ही डायरिया पैर पसारने लगा है और नलों से आ रहे गंदा पानी पीने से लोगों की तबियत बिगड़ रही है।

एक ही परिवार के तीन से चार लोगों को उल्टी और दस्त की समस्या रही है, लेकिन बच्चों की हालत ज्यादा खराब हो रही है। लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी लोगों को दवा वितरण किया है। साथ ही कुछ लोगों को अस्पताल भी भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *