गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सात नक्सली गिरफ्तार

सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुकरम गांव के करीब सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर के संयुक्त दल को गश्त में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दल जब मुकरम गांव के करीब था तब कुछ संदिग्ध नक्सली वहां से भागने लगे। बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *