गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूमि विवाद में अपना दल (एस) नेता की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सोरांव क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रविवार की सुबह अपना दल (एस) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस उपायुक्त(गंगापार) अभिषेक भारती ने बताया कि सोरांव थाना क्षेत्र के अचकवापुर अब्दालपुर खास गांव निवासी इंद्रजीत पटेल उर्फ मोनू पटेल (29) की उन्ही के पड़ोसी सर्वेश पटेल से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। आज उसी विवादित जमीन पर इंद्रजीत खेत में पानी लगाने गया था। उसी दौरान जानकारी पर सर्वेश मौके पर पहुंच गया और आपसी बातचीत के दौरान सर्वेश ने इंद्रजीत के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और गांव के लोग दौडे। परिजन इंद्रजीत को लेकर स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दो अवैध असलहा जब्त कर लिया गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थाने की पुलिस को लगाया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक अंदावा स्थित महेन्द्र प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय में एलएलबी का तृतीय का छात्र था। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *