गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ्तार किया, तीन नौकाएं जब्त

पुडुकोट्टई : श्रीलंकाई नौसेना ने डेल्फ्ट द्वीप के पास अपने जल क्षेत्र में अवैध शिकार में शामिल होने के आरोप में गुरुवार को तमिलनाडु के 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं जब्त कर ली।
तमिलनाडु के मत्स्य पालन अधिकारियों ने यहां बताया कि पुडुकोट्टई जिले के रहने वाले मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के करीब गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई समुद्री बलों ने हिरासत में ले लिया।
इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में दावा किया कि वे विदेशी मछली पकड़ने वाले नौकाओं को अवैध तरीके से मछली पकड़ने से रोकने के लिए नियमित गश्त और अभियान चलाते हैं। विशेष अभियानों के हिस्से के रूप में, उत्तरी नौसेना कमान ने भारतीय नौकाओं के एक समूह को खदेड़ने के लिए फास्ट अटैक क्राफ्ट को तैनात किया, जिसके परिणामस्वरूप 13 मछुआरों को पकड़ लिया गया और तीन भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार भारतीय मछुआरों और जब्त की गयी नौकाओं को कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया गया, जहां उन्हें कानूनी कार्यवाही के लिए मत्स्य अधिकारियों को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि श्रीलंकाई नौसेना ने इस वर्ष अब तक 252 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और कुल 345 भारतीय नौकाएं जब्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *