बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में डीआरजी व थाना गंगालूर की संयुक्त टीम ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है,जिसमें एक लाख का इनामी माओवादी भी शामिल है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि माओवादी विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र में सघन सर्चिंग के दौरान थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत मेटापाल,पुसनार के जंगलों में डीआरजी व थाना गंगालूर की संयुक्त टीम निकली थी। इस दौरान पुलिस को देख माओवादी जंगलों में छिपते व भागते नजर आए, जहां पुलिस ने एक लाख के इनामी जनताना सरकार समेत कुल पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये सभी माओवादी लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थे।
बीजापुर में एक लाख के इनामी माओवादी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार
