गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांकेर में सात लाख की इनामी तीन महिला नक्सलियों का आत्मसमर्पण

कांकेर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के पखांजूर में पांच लाख की इनामी डिप्टी कमांडर समेत तीन महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। तीनों महिला नक्सलियों पर कुल सात लाख का इनाम घोषित था। इन महिला नक्सलियों ने बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) 94 बटालियन बीएसएफ के उप महानिरीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
समर्पण करने वाले नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय थे। नक्सलियों में मोती पोयाम उर्फ़ यमला (25 वर्ष), संचिला मंडावी (21 वर्ष) और लख्मी पददा (20 वर्ष) शामिल हैं। गौरतलब है कि मोती पोयाम पर 5 लाख, संचिला मंडावी और लख्मी पददा पर एक-एक लाख रुपये की इनामी राशि घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *