गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चार लाख से अधिक श्रद्धालु अब तक कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन

श्रीनगर : दक्षिणी कश्मीर में हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में अब तक 4.17 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 4.17 लाख श्रद्धालु हिमालय में गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। तीर्थयात्रा संपन्न होने में अभी करीब एक महीना शेष है, इसलिए अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।
उन्होंने बताया कि बुधवार को अभूतपूर्व सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के बीच धार्मिक भजन गाते हुए बालटाल और नुनवान पहलगाम के दोहरे मार्गों से तीर्थयात्रियों के नये जत्थे आगे बढ़े। यात्रा सुचारू रूप से जारी है। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों के लिए आवास, स्वास्थ्य, भोजन, पानी और अन्य आवश्यक दैनिक जरूरतों सहित दोनों यात्रा मार्गों पर विस्तृत व्यवस्था की है।
बावन दिन तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा गत 29 जून को अनंतनाग जिले में नुनवान-पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से शुरू हुई थी। यह यात्रा आगामी 19 अगस्त को समाप्त होगी। तीर्थयात्री 3,888 मीटर (12,756 फीट) की ऊंचाई पर गुफा मंदिर में पूजा करते हैं, जहां प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ का शिवलिंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *