गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में मानसून सीजन में 103 लोगों की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में मूसलाधार वर्षा के कारण हुयी सड़क दुर्घटना में अबतक103 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा, मानसून के कारण अलग-अलग स्थानों पर भी 49 दुर्घटना की खबरें हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने बताया कि राज्य के कई स्थानों पर भारी वर्षा के कारण अचानक आयी बाढ़ से लोगों के लापता होने, डूबने और सांप के काटने के मामले सामने आये हैं। इसके अलावा, मूसलाधार वर्षा के दौरान कई लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हुये हैं।
उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में 54 लोगों की और 49 लोगों की वर्षा से संबंधित अन्य कारणों मौत हुयी है। इस दौरान, 14 घर पूर्ण रुप से, जबकि 74 आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हुये हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में न्यूनतम 40 प्रतिशत वर्षा हुयी और अगले छह दिनों तक चंबा, कंगरा, और सिरमौर और अन्य जिलों में भारी वर्षा होने के आसार हैं। शिमला मौसम विभाग के नये निदेशक शुभ्रतो कात्याल ने बताया कि राज्य भर में 294 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गयी है तथा एक जून से 23 जुलाई तक 178 मिमी न्यूनतम बारिश हुयी, जो 39.45 प्रतिशत के आसपास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *