गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार एवं ट्रक में टक्कर, चार लोगों की मौत, छह घायल

जयपुर : राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले के भगवतगढ़ के पास रविवार सुबह कार एवं ट्रक के बीच टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के विक्रमगढ़ निवासी एक ही परिवार के थे। वे सभी उत्तराखंड के बद्री विशाल में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने के लिए गये थे, जहां परिवार की एक महिला की कथा सुनने के दौरान मौत हो गई। उसके बाद परिवार के लोग मृतका का अंतिम संस्कार करने के लिए ऋषिकेश गए। ऋषिकेश में महिला का विधिवत रूप से अंतिम संस्कार करने के बाद वे वापस मध्यप्रदेश लौट रहे थे।
इसी दौरान रविवार सुबह एक्सप्रेस हाईवे पर यह हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। चारों मृतकों के शव जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं। घायलों को भी इसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *