गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इटावा में यमुना नदी के जलस्तर में इजाफे से बाढ़ का खतरा

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी के जल स्तर में व्यापक पैमाने पर इजाफा होने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
केंद्रीय जल आयोग के कुशल कार्य सहायक अभिषेक कुमार ने बुधवार को बताया कि सोमवार से लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। आगरा की ओर पानी आ रहा है। वही बारिश के वजह से यमुना नदी में जलस्तर बढ़ रहा है। टीम हर घंटे इस पर नजर बनाए हुए है। यमुना नदी का वर्तमान में 116.87 मापा गया है जबकि यमुना नदी का चेतावनी लेवल 121.92 है।
वहीं चंबल नदी का जल स्तर अब घटना शुरू हो रहा है लेकिन यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। यमुना तलहटी या उससे जुड़े गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ने लगी है। जिला प्रशासन अलर्ट पर है। बाढ़ चौकियों सहित लेखपालों को सतर्क रहने के निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके है।
केंद्रीय जल आयोग के चंबल उदी उप केंद्र प्रभारी मनीष जैन ने बताया कि बीते मंगलवार को नदी का जलस्तर सबसे अधिक 119.20 रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। जोकि इस माह का सबसे अधिकतम रहा। लेकिन बुधवार को चंबल का जलस्तर 118.14 दर्ज किया गया है। जबकि 120.80 चंबल खतरे का संकेत है। चंबल का पानी फिलहाल घट रहा है।
वर्तमान में यमुना नदी का जलस्तर 116.87 दर्ज किया गया है जबकि खतरे का निशान 120.92 है। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने पर चंबल नदी का जलस्तर बीते मंगलवार को 119.20 रिकॉर्ड दर्ज किया गया था लेकिन आज एक मीटर पानी घटकर 118.14 रह गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *