गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बंगलादेश में बैंकों से एक लाख टका से अधिक नकद निकालने पर रोक

ढाका : बंगलादेश के बैंकों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए गुरुवार के लिए नकद निकासी की सीमा प्रति खाता 1,00,000 टका तक निर्धारित कर दी है, हालांकि ऑनलाइन लेनदेन पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
अंग्रेजी दैनिक ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने गुरुवार को बताया कि नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय बैंक ने आज एक अधिसूचना जारी की, जिसमें बैंक से निकासी को प्रति खाता 1,00,000 टका तक सीमित करने की जानकारी दी गयी।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बंगलादेश बैंक ने नकद निकासी को हतोत्साहित करने का फैसला किया है, ताकि इन निधियों का उपयोग आतंकवादी या अवैध गतिविधियों के लिए न किया जा सके।
बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से, विशेष रूप से अवामी लीग के सदस्यों और राजनेताओं द्वारा नकद निकासी में वृद्धि के बीच धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए एहतियाती उपाय किए गए थे। बंगलादेश के केंद्रीय बैंक ने मुख्यालय से नकदी प्रवाह को भी रोक दिया और गुरुवार को चेक भुगतान पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *