गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर तेज वर्षा, कई क्षेत्रों में बाढ़ के आसार

भोपाल : मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर हुए आज हल्की वर्षा के बीच अगले चौबीस घंटों के महाकोशल अंचल में आने वाले जबलपुर सहित सतना, पन्ना, दमोह, सागर व मैहर जिले में अति भारी वर्षा होने के आसार हैं।
मध्यप्रदेश में बारिश का सिलसिला यह अनेक स्थानों पर बना हुआ है। बीते चौबीस घंटों के दौरान नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल व सागर संभाग में आने वाले जिले में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, इंदौर व उज्जैन संभाग में आने वाले कुछ स्थानों पर वर्षा रिकार्ड हुआ है। इसके अलावा अनेक स्थानों पर गरज चमक की स्थिति के साथ हवाएं चली।
मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम के मिजाज को देखते हुए राज्य के जबलपुर, सतना, पन्ना, दमोह, सागर और मैहर जिले में अन्य स्थानों की तुलना में अधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त किया है। इसके अलावा प्रदेश के विदिशा, रायसेन, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, बैतूल, अशोकनगर, दतिया, भिंड, श्योपुर, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी है। वैज्ञानिकों ने भारी वर्षा के मद्देनजर यलो अलर्ट में रखा हुआ है।
इसी तरह प्रदेश के भोपाल सहित सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीचम, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, बालाघाट जिले में भी कुछ स्थानों पर गरज चमक की स्थिति के साथ ही वर्षा हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकाें ने अगले चौबीस घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के अनुपपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, उत्तरी मंडला, दक्षिण पूर्व बालाघाट, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, सीधी, उमरिया, आगर, भोपाल, रायसेन, पूर्वी नर्मदापुरम और दक्षिण विदिशा में बाढ़ से खतरा होने की संभावना है।
राजधानी भोपाल और इसके निकटवर्ती स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। सुबह से आसमान में बादल छाये हुए रहे। अगले चौबीस घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *