गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हैदराबाद में दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत, चार घायल

हैदराबाद : तेलंगाना के हैदराबाद में गुरुवार को दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी एवं चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यहां बताया कि यह घटना शाम को तब हुई जब तुक्कुगुडा से शमशाबाद की ओर जा रही एक कार शमशाबाद मंडल (रंगा रेड्डी जिला, शहर के बाहरी इलाके) में पेड्डा गोलकुंडा आउटर रिंग रोड़ (ओआरआर) पर एक टाइफून वाहन से टकरा गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी एवं चार अन्य घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *