गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुर्ग में युवक की हत्या

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की भिलाई के सुभाष नगर के खुर्शीपार इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और सीएसपी हरीश भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भिलाई के वार्ड 39 खुर्शीपार निवासी अनिल शर्मा के सिर पर हमले के निशान मिले हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्यारे ने किसी हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा है। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का आदि था, लेकिन मारपीट करना उसका स्वभाव नहीं था। मृतक के दो बच्चे हैं और पत्नी 10 साल से अलग रहती है।
श्री सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *