गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उप्र. सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मौत,18 घायल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कावड़ियों के बोलेरो पिकअप का उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी जिले के सैनी थाना के गुलामीपुर के पास खड़ी ट्रेलर से टकराने से तीन कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गये।
बताया जा रहा है कि पिकअप में 21 कांवड़िएं सवार थे। घायल सभी कांवड़ियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
गौरतलब है कि ये सभी कांवड़िए छत्तीसगढ़ से वृंदावन में दर्शन कर लौट रहे थे। इसी बीच शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे ये हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रसाशनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से तकरीबन 21 कांवड़ियों का जत्था पिकअप पर सवार होकर हफ्ते भर पहले अयोध्या-मथुरा के लिए निकला था। वृंदावन दर्शन करके वापस घर लौटते समय आज सुबह बजे सैनी कोतवाली के गुलामीपुर स्थित नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया।
नेशनल हाईवे-2 सैनी कोतवाली के गुलामीपुर के पास भीषण हादसा हो गया। कांवड़ियों से भरी पिकअप आगे खड़ी ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में महिला समेत तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी सिराथू पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख कर एक कांवड़िए को एसआरएन रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी व पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अफसरों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।
हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। चीखपुकार सुन आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला।
भीषण सड़क दुर्घटना में मृतकों की पहचान आरती देवी (58), मुन्नी पाल (65) और फेकू (67) के रुप में की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *