गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सेना का यू ए वी तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तानी सीमा में पहुंचा

नई दिल्ली : सेना का एक मानवरहित यान (यू ए वी) शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण से बाहर होकर पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गया।
सूत्रों के अनुसार जब भारतीय सेना को पता चला कि यह यू ए वी पाकिस्तानी सैनिकों के पास है तो सेना ने पाकिस्तानी सेना को हॉटलाइन से संदेश भेजकर यू ए वी वापस लौटाने को कहा है।
सूत्रों ने कहा है कि यह यू ए वी भारतीय सीमा में प्रशिक्षण उडान पर था कि सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर तकनीकी खराबी के कारण यह नियंत्रण से बाहर हो गया और भारत के भीम्बर गली सेक्टर के सामने पाकिस्तान के निकियाल सेक्टर में चला गया। रिपोर्टों के जरिये जब सेना को पता चला कि यह पाकिस्तानी सीमा में पाकिस्तानी सैनिकों के पास है तो उसने हॉटलाइन से संदेश भेजकर यू ए वी को लौटाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *