डिंडीगुल : तमिलनाडु में डिंडीगुल जिले के पूलमलाई स्थित एक निजी पटाखा फैक्टरी में रविवार को जबरदस्त विस्फोट हो गया, जिसमें दो श्रमिकों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि जिले में नाथम तालुक के अंतर्गत अविचिपट्टी गांव के पास पूलमलाई में एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि विस्फोट में शव क्षत-विक्षत हो गये हैं, जिसके कारण उनकी अब तक पहचान नहीं की जा सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए डिंडीगुल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।
विस्फोट के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। नाथम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फैक्टरी के मालिक की तलाश कर रही है। वह घटना के बाद से फरार है।
तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत
