गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तमिलनाडु में ऑटो पलटने से तीन की मौत, 12 घायल

तेनकासी : तमिलनाडु के तेनकासी जिले में बुधवार को सुरंदाई के पास अनाइकुलम गांव में एक ऑटो के पलट जाने से तीन महिला खेतिहर मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
पुलिस ने कहा कि ऑटो कृषि मजदूरों को कृषि कार्य के लिए थिरुचित्राम्बलम गांव से अनाइकुलम गांव ले जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तीन महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गयी।
पुलिस के अनुसार, आवारा कुत्ते को बचाने बचाने के चक्कर में ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और मजदूरों से भरा ऑटो पलट गया।मृतकों की पहचान जानकी (52), पिची (61) और वल्लियाम्मल (60) के रूप में हुई। घायलों को तेनकासी और अलंगुलम के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है।
सुरंदाई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *